बरेली: बरेली में दबंगों ने 40 साल का आशियाना छिना, परिवार को पीटा और मकान पर जड़ दिया ताला
बरेली के बारादरी क्षेत्र में मुस्तकीम ने आरोप लगाया कि 40 साल पुराने मकान पर इशरत उल्ला खां ने साथियों संग हमला कर कब्जा कर लिया। परिवार से मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने प्रशासन से मकान खाली कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, पुलिस जांच में जुटी है।