अम्बाला: किसानों की रिहाई के लिए नई अनाज मंडी पहुंचे किसान, किया जाएगा बीजेपी का पुतला दहन
Ambala, Ambala | Apr 7, 2024 गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई करवाने की मांग को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के किसान शहर की नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए हैं। किसान यूनियन के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि इस दौरान भाजपा सरकार का पुतला दहन कचहरी चौक पर किया जाएगा। अगर 8 अप्रैल तक उनके साथी रिहा नहीं किए तो 9 अप्रैल को रेल का चक्का जाम किया जाएगा।