किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए परिवाद निस्तारण के निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | Apr 9, 2026
खैरथल जिले में त्रिस्तरी एवं परिवेदनाओं के विस्तार के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार गुरुवार दोपहर 2 बजे ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पंचायत समिति किशनगढ़ बास के वीसी सभागार में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ जिसमें कलेक्टर ने स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनी और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया।