खगड़िया: खगड़िया में ₹433.73 करोड़ से बनेगा आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, विधायक ने बताया तकनीकी स्वीकृति मिली
खगड़िया शहर को वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम ने खगड़िया शहर में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम निर्माण योजना को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। करीब 433 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर शहरवासियों में खुशी का माहौल है। सदर विधायक बबलू कुम