मऊरानीपुर: झाँसी में निजी अस्पताल पर लूट के गंभीर आरोप, घायल मरीज से एक बोतल व इंजेक्शन के नाम पर ₹25 हजार वसूले
झाँसी के एक निजी अस्पताल पर सड़क हादसे में घायल महिला के इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि मरीज को सिर्फ एक बोतल और कुछ इंजेक्शन ही लगाए गए। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन से शिकायत की है।