बाबई: आंखमऊ में विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी पर हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मंगलवार को 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मुकेश पिता रविशंकर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी अंकित सन्नी और सुबोध तीनों फरियादी से ग्राम आंखमऊ मे फरियादी के घर के सामने गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।