बाबई: गुजरवाडा में विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी पर हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
रविवार को 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी राजेश पिता बलदेव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी महेश और सोनू दोनों ने फरियादी से गुजरवाडा में सड़क किनारे गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।