बाबई: माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह नर्मदा पुरम में सवा करोड़ के शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए
मंगलवार को 6 बजे माखननगर विधायक के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह नर्मदापुरम के हैप्पी मैरिज गार्डन में आयोजित सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने आचार्य सोमेश परसाई का आशीर्वाद प्राप्त किया और रुद्री निर्माण किया।