बिलग्राम: बिलग्राम में दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, युवक कटिंग की दुकान चलाता था
Bilgram, Hardoi | May 27, 2026 हरदोई बिलग्राम कस्बे में कटिंग की दुकान चलाने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिलग्राम क्षेत्र निवासी गुड्डू ललौली तिराहे पर कटिंग की दुकान चलाता था।