खालवा: मूंदी में अस्पताल परिसर के खंडहर क्वार्टर में मिला नवजात शिशु ,गले में कपड़े की चिंदी बंधी थी, बालक स्वस्थ खंडवा भेजा
Khalwa, Khandwa | Jul 11, 2026 मूंदी | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंदी परिसर खंडहर क्वार्टर में शुक्रवार दोपहर नवजात शिशु मिला। शिशु के गले में हरे रंग के कपड़े की चिंदी बंधी थी। दोपहर में खंडहर क्वार्टर के समीप से राहगीर निकलने पर बच्चे के रोने की आवाज आई तो लोग एकत्रित हो गए। अस्पताल से बीएमओ डॉक्टर आनंद ओनकर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंची।