ऊंचाहार: छोटे मियां का पुरवा ऊँचाहार देहात निवासी युवक की मौत का मामला, समझाने पर हुआ शव का अंतिम संस्कार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के छोटे मियां का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव निवासी सन्तोष कुमार की शुक्रवार को हरियाणा के झज्जर में मौत हो गई थी, मृतक एक कम्पनी में मजदूरी करने गया हुआ था।शनिवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा और रविवार की सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।पुलिस व ग्राम प्रधान के समझाने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।