मिर्ज़ापुर: टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस का 100 घंटे से अधिक धरना प्रदर्शन, पांचवें दिन भी कार्यकर्ता डटे रहे
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं टोल प्लाजा हटाने को लेकर 100 घंटे से धरना प्रदर्शन कर रहे है। कांग्रेस का पांचवे दिन कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी है जिला अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन चल रहा है। कार्यकर्त्ता अहरौरा और अष्टभुजा में टोल हटाने की मांग कर रहे हैं।