महसी: थैलिया चौराहा से मुख्यमंत्री पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को खैरीघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राजकुमार वर्मा निवासी थैलिया को गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर एडिट की गई फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी, जिससे समाज में वैमनस्यता फैलने की आशंका थी।