सादाबाद: नगला विसी में दिनदहाड़े चोरों ने मकान पर बोला, लाखों के आभूषण व नगदी लेकर हुए फरार, रिपोर्ट दर्ज
नगला बिसी के रहने वाले ओम प्रताप गांव में होने वाली भागवत में परिवार सहित शामिल हुए थे। इसी दौरान दोपहर में दिन-दहाड़े चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और अलमारी में रखे सोने के आभूषण व ₹12000 की नगदी लेकर फरार हो गए। जब परिवार शाम को घर पहुंचा तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई जिसके बाद पीड़ित के द्वारा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है