महागामा: मोहर्रम पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महागामा थाना में हुई शांति समिति की बैठक।
Mahagama, Godda | Jun 19, 2026 मोहर्रम पर सौहार्दपूर्ण व विधि व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य शुक्रवार को महागामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने की। एसडीपीओ ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द, कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।