हाथरस: करबला रोड स्थित गौतम विहार कॉलोनी में शिक्षक के घर बेखौफ चोरों ने की हजारों रुपये की चोरी, CCTV में कैद
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला रोड स्थित गौतम विहार कॉलोनी में एक शिक्षक दंपति के बंद मकान में वेखोफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला चोर हजारों रुपए की नगदी एवं ज्वेलरी को लेकर फरार हो गए परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था पास लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गए हैं बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे के लगभग परिवार ने चोरी की शिकायत थाने में की है!