जमुई: एकलव्य कॉलेज, KKM कॉलेज सहित 33 केंद्रों पर दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 जमुई के 33 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो चुकी है। सभी केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थी और अभिभावकों की भीड़ लगी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा के लिए सुबह 9:00 बजे तक ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई है।