गोगरी: मड़ैया थाना पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, एक देसी मस्केट व एक देशी कट्टा बरामद
खगड़िया जिले के मड़ैया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मड़ैया थाना पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। इसको लेकर शनिवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर ग्राम मड़ैया वार्ड संख्या 9 में छापेमारी की गई।