कराहल: कराहल में रोजगार मेला: युवा संगम के माध्यम से 43 युवाओं का हुआ प्लेसमेंट
श्योपुर - कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय शासकीय आईटीआई एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में युवा संगम का आयोजन शासकीय आईटीआई कॉलेज परिसर कराहल में शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया गया