जगदीशपुर: अंग प्रदेश में गांधी जी के आगमन पर 7, 8 और 9 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय समारोह की तैयारी बैठक
गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र द्वारा अंग प्रदेश में गांधी जी के आगमनों को लेकर सात आठ और नौ अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया निर्णय के मुताबिक तीन दिनों के समारोह के दूसरे दिन महिला शक्ति संकल्प सम्मेलन किया जाएगा और उसमें हजारों शहरी और ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी