कोरांव: बड़ोखर में पीडब्ल्यूडी की सड़क में घटिया निर्माण कार्य का आरोप, शिकायतकर्ता ने वीडियो वायरल कर जांच की मांग की
कोरांव विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बड़ोखर में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के कार्य में घटिया निर्माण की शिकायत सामने आई है। गांव के निवासी प्रमोद तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।