मीरगंज के नरैनिया में रविवार की दोपहर 3 बजे भाट मुस्लिम काउंसिल ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में समुदाय के उत्थान व विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज के बच्चों को शिक्षित करने, शादी-विवाह में दहेज न लेने, नशा के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।