राधानगर थाना पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम तथा पोक्सो एक्ट के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित एजाबुल शेख को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के चामाग्राम निवासी एजाबुल शेख के विरुद्ध एक नाबालिग द्वारा राधानगर थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।