करनैलगंज: मौनी अमावस्या पर कटरा घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र स्थित सरयू नदी के कटरा घाट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से शाम 5 बजे तक स्नान कर पुण्य अर्जित किया। घाट पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन हुआ, जिसमें भारी भीड़ रही। सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन सतर्क रहा और पुलिस बल तैनात किया गया।