करनैलगंज: परसपुर पुलिस ने बलवा और जानलेवा हमले के आरोपी योगेश सिंह को किया गिरफ्तार
परसपुर पुलिस ने बलवा और जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त योगेश सिंह को ग्राम अगवा, थाना जरवल रोड जनपद बहराइच से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मछली पालन तालाब विवाद में हुई मारपीट की घटना में शामिल था, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस पहले ही 3 अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार 5 बजे SO ने बताया गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।