करनैलगंज: करनैलगंज के भैरवनाथ मंदिर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का कथित बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
करनैलगंज के भैरवनाथ मंदिर में 12 जनवरी 2026 को आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक कथित बयान से हड़कंप मच गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम नेहा मिश्रा थीं। आरोप है कि मंदिर के महंत सुनील पुरी ने मंच से आपत्तिजनक धमकी दी। इसका वीडियो गुरुवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, हालांकि इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है।