कटरा बाजार–करनैलगंज मार्ग पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे मे घायल युवक विशाल गोस्वामी की शनिवार को लखनऊ स्थित KGMU मे इलाज के दौरान मौत हो गई। घने कोहरे मे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे मे विशाल के साथ मौजूद मोहित भी घायल हुआ, जिसकी हालत अब स्थिर है। शनिवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।