अमरोहा: अमरोहा एसपी का बड़ा एक्शन, 38 पुलिसकर्मियों के तबादले, आने वाले दिनों में और बड़े स्तर पर फेरबदल की संभावना
Amroha, Amroha | Jun 17, 2026 अमरोहा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने जनपद में तैनात 38 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं विभागीय सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।