विदिशा नगर: छात्रों ने दिखाया मानवता का जज्बा, रक्तदान कर बचाई जिंदगी की उम्मीद
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विभिन्न रक्त समूहों की कमी को दूर करने के लिए सम्राट अशोक टेक्निकल इंस्टीट्यूट के एनएसएस विद्यार्थियों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे रक्तदान शिविर आयोजित किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुशवाहा की अपील पर आयोजित इस शिविर में दोपहर तक 12 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जबकि शाम तक 50 यूनिट का लक्ष्य रखा गया।