अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने को लेकर नौला पिकेट पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम करीब सात बजे पिकेट प्रभारी अकरम खान के नेतृत्व में सूर्यपुरा–विक्रमपुर पुल के समीप विशेष जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 100 से अधिक बाइकों की गहन जांच की।