परसिया: मानकादेहीखुर्द की सानिया सूर्यवंशी ने दसवीं की मेरिट लिस्ट में पाया दसवां स्थान, 490 अंक किए हासिल
उमरेठ के मानकादेही खुर्द की बेटी सानिया अनिल सूर्यवंशी ने दसवी की परीक्षा में 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्राविण्य सूची में दसवा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनपद सदस्य कुबेर सूर्यवंशी ने घर जाकर बुधवार को चार बजे उनका अभिनंदन किया।समाज और परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रौशन करने के लिए उनका सम्मान किया गया।