कोंडागांव: कलेक्टर ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिले में चलाया जा रहा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई द्वारा मंगलवार की दोपहर को स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिला कार्यालय से रवाना किया गया। स्वच्छता रथ के माध्यम से जिले के सभी ग्राम पंचायतों के गांवों को प्लास्टिक और कचरा मुक्त बनाने के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।