भदोही: बारिश से भदोही का राजकीय अस्पताल जलमग्न, पूर्व सीएम अखिलेश ने उठाए सवाल
भदोही में लगातार बारिश से शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल जलमग्न हो गया, जिससे मरीज और स्टाफ को भारी परेशानी हुई। हर साल की तरह इस बार भी मरीजों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। घटना का वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर साझा कर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए।