कैराना: कैराना में तितरवाड़ा चुंगी के निकट दुकान के गल्ले से एक लाख की नकदी चोरी का मामला दर्ज
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी सुधीर कुमार उर्फ मिंटू ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि नगर में तितरवाड़ा चुंगी के निकट उसकी बैटरी इन्वर्टर की दुकान है। 26 मई को दोपहर करीब तीन बजे से शाम चार बजे तक वह किसी कार्य से चला गया था। वापस लौटा, तो पता चला कि गल्ले के अंदर रखी एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई।