वनपरिक्षेत्र मंगचुवा के लोहारा परिसर में ’तेन्दुपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तेन्दुपत्ता संग्राहकों को वैज्ञानिक पद्धति से शाखकर्तन और वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान जिला यूनियन बालोद के उपप्रबंध संचालक ने संग्राहकों को बूटा कटाई की सही प्रक्रिया की जानकारी दी।