मेरठ: मेरठ के सिवाल खास गांव में घर में घुसकर मारपीट, बेटे और महिलाओं पर किया हमला, जानी थाने में दर्ज कराई शिकायत
Meerut, Meerut | Apr 10, 2026 मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवाल खास गांव में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब कुछ युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया।पीड़िता छोटी उर्फ दिलरुबा ने जानी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शादाब और शहजाद जुम्मे की नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे।