मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर क्राइम मीटिंग आयोजित
पलामू एसपी कार्यालय के सभागार में रविवार के दोपहर करीब 2बजे क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पलामू पुलिस अधीक्षक महोदया ने की, जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराध नियंत्रण को लेकर रणनीति तय करना रहा।