नानपारा: रुपईडीहा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट सभागार में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन
रूपईडीहा स्थित इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के सभागार में चेकपोस्ट की तरफ से होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारत व नेपाल के कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं पेश कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन कवि तिलकराम अजनबी ने किया चेक पोस्ट के प्रबंधक सुधीर शर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों को बुके लोग देकर स्वागत किया