नानपारा: रुपईडीहा सीमा पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दिनभर पुलिस रही अलर्ट, की गई सघन जांच
रूपईडीहा के भारत नेपाल सीमा पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दिनभर पुलिस अलर्ट मोड में दिखी और सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई इस दौरान आवाजाही करने वाले लोगों की सघन जांच की गई साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन निरंतर भ्रमणशील दिखा प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह मय पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते रहे।