नानपारा: नानपारा में बजरंग दल के विभाग संयोजक ने दरगाह मेले पर रोक लगाने की प्रशासन से की मांग
नानपारा में बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपांशु श्रीवास्तव दीपक ने सैयद सालार मसूद गाजी के जून माह में लगने वाले मेले पर रोक लगाने की मांग की है संभल में लगने वाले नेजा मेले की अनुमति न देने की चर्चा जिले में पहुंची है जिसको लेकर अब हिंदू संगठनों ने बताया है कि दरगाह में सूर्य कुंड और सूर्य मंदिर है आक्रांता ने कब्जा कर सैयद मसूद गाजी की मजार बनाई थी।