गाज़ियाबाद: कविनगर में हुई डकैती के मामले में गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर राजेश कुमार ने दी जानकारी
स्वाट टीम नगर जोन और थाना कविनगर पुलिस ने चोरी और डकैती की घटना कारित करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए हुए 10,49,535 रुपये नगद और हीरे, सोने, चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रूपये) बरामद हुए हैं इसकी जानकारी राजेश कुमार, पुलिस उपायुक्त नगर दी।