गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र में अपराधी दो महिलाओं पर नशीला पदार्थ छिड़ककर लाखों रुपए के जेवर लेकर हुए फरार
गाजियाबाद के मोदीनगर की गुरुद्वारा रोड कालोनी में शातिरों ने किराना व्यापारी की पत्नी सीमा सिंघल और उनकी रिश्तेदार सुषमा पर नशीला पदार्थ छिड़ककर उनसे लाखों रुपये की कीमत के सोने के गहने ठग लिए। इस घटना से जुड़ा वीडियो शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया।