हैदरगढ़: जगदीशवापुर में मोहर्रम जुलूस देखने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, तीन आरोपी गिरफ्तार
सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम की 9वीं के कार्यक्रम के दौरान गुरुवार व शुक्रवार करीब 2:30 बजे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। अमेठी निवासी 18 वर्षीय अन्नान बेग अपने दोस्तों के साथ जुलूस देखने आया था, तभी पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।