हज़ारीबाग: चुरचू के कजरी गांव में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति की मौत से ग्रामीणों में दहशत
चुरचू प्रखंड के कजरी गांव में हाथियों का झुंड प्रवेश कर गया है। हमले में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जिससे इलाके में दहशत है।मुखिया संघ अध्यक्ष देवकी महतो ने ग्रामीणों से घरों में रहने, बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षित रखने और हाथियों के पास न जाने की अपील की है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल कजरी क्षेत्र की ओर न जाने का आग्रह किया गया है।