उज्जैन ग्रामीण: ग्राम करछा में डंपर से दबकर ड्राइवर की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
देर रात तक डंपर चलाने के बाद ड्रायवर पीछे खाट डालकर सो गया। सुबह दूसरा ड्रायवर आया और उसने रिवर्स लिया। पीछे सो रहा ड्रायवर दब गया, जिसे अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी।नरवर थाना प्रधान आरक्षक गजेन्द्र यादव ने बताया कि घटनाक्रम ग्राम करछा में हुआ। ईद का पर्व होने पर डंपर चलाने वाले मुस्लिम चालक अवकाश पर चले गये थे। बदली में ड्रायवरी करने ज्ञानस