खगड़िया: भदास गांव से मारपीट के फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास गांव से मारपीट के फरार वारंटी मिट्ठू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पर पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुआ था, जिसमें मिट्ठू कुमार आरोपी था। और फरार चल रहा था। वहीं पर खगड़िया सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।