खगड़िया: मारर गांव से चोरी मामले में फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के मारर गांव से चोरी मामले में फरार वारंटी शंभू कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पर पुलिस ने बताया कि चोरी के एक मामले में वह फरार चल रहे थे, जिन्हें मारर गांव से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पर गिरफ्तार आरोपी को खगड़िया सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।