खगड़िया: खगड़िया डीएम ने जारी किया आदेश, 27 फरवरी से शस्त्रों का होगा सत्यापन
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के शस्त्र लाइसेंसधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए निरीक्षी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लाइसेंसी हथियारधारियों को चौकीदारों के माध्यम से सूचना दिलवाएंगे और शस्त्रों का सत्यापन करने के बाद जिला शस्त्र शाखा को विशेष दूत से रिपोर्ट भेजेंगे।