खगड़िया: सदर अस्पताल परिसर में नवजातों के परिजनों की बढ़ी परेशानी, व्यवस्था करने की परिजनों ने की मांग
सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती नवजातों के परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि एसएनसीयू में भर्ती नवजातों के परिजनों को सदरअ स्पताल परिसर में खुले आसमान में रहना पड़ रहा है। इसके लिए नवजातों के परिजनों ने मांग किया कि जल्द से जल्द मदर शेड का निर्माण करवाया जाए। जिससे नवजातों के परिजनों को रहने में हो रही परेशानी दूर हो सके।