उधवा: उधवा रामसर साइट सह पतौड़ा झील में झामुमो की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार उधवा प्रखंड क्षेत्र के रामसर साइट सह पतौड़ा झील में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे झामुमो जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरूण सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा,राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा,बोरियो विधायक धनंजय सोरेन शामिल हुए।